30 साल बाद मिस्टर इंडिया के धमाकेदार रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये स्टार किड

30 साल बाद मिस्टर इंडिया के धमाकेदार रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये स्टार किड


बॉलीवुड बड़ी ही अजीब जगह है, यहां पल भर में सब कुछ बदल जाता है। मिनटों में फिल्में बदल जाती हैं। मिनटों में फिल्में कैंसिल हो जाती है। दरअसल, पिछले एक डेढ़ साल से दो नाम लोगों ने काफी ज़्यादा सुने हैं एक श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर का और दूसरा सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का। दोनों ही करण जौहर के साथ अपना डेब्यू करने वाली थी।

सारा का नाम स्टूडेंट ऑफ द ईयर, सलमान के जीजा जी आयुष के साथ रात बाकी, ऋतिक रोशन के साथ एक फिल्म जैसी कई फिल्मों के साथ जुड़ा था। वहीं जान्हवी कपूर का नाम स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2, फॉल्ट इन अवर स्टार्स रीमेक, सैराट रीमेक जैसी फिल्मों के साथ जुड़ा था। लेकिन दोनों में से किसी का भी लॉन्च पक्का नहीं हुआ। आखिरकार, जान्हवी ने करण का साथ छोड़ दिया और अब वो पापा बोनी कपूर की फिल्म में, मम्मी श्रीदेवी के साथ मिस्टर इंडिया सीक्वल से डेब्यू करेंगी और जान्हवी का डेब्यू सारा से पहले ही हो जाएगा। यानि कि 2018 के दिसंबर में पहले, जान्हवी कपूर की मिस्टर इंडिया सीक्वल रिलीज़ हो जाएगी।


30 साल बाद मिस्टर इंडिया के धमाकेदार रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये स्टार किड 30 साल बाद मिस्टर इंडिया के धमाकेदार रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी ये स्टार किड Reviewed by Admin on November 06, 2017 Rating: 5

No comments:

Popular

Theme images by Flashworks. Powered by Blogger.