गर्मा-गर्म दूध पीने के इन फायदों के बारे में जानिए


गर्मा-गर्म दूध पीने के इन फायदों के बारे में जानिए
Sehat Tue Jul 31 2018
credit:hindi.khoobsurati.comआजकल तो कई लोगो को दूध पीना पसंद नहीं होता है लेकिन आज हम आपको गर्मा-गर्म दूध पीने के फायदों के बारे में बताएँगे जिनको जानकर चौंक जायेंगे आप भले ही गर्मियों में हम कई तरह के शेक का सेवन करके अपने शरीर में दूध की कमी को पूरा कर सकते हैं, लेकिन सर्दियों में गर्म दूध का काम और कोई नहीं कर सकता है। इसमें विटामिन, प्रोटीन, पौटेशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम होता है
credit:hindi.khoobsurati.comअगर आपको ठंड लगकर खांसी जुकाम हो गया है, तो ऐसे में आप गर्म दूध का सेवन कर सकती हैं। आप चाहें तो इस दौरान हल्दी वाले दूध का भी सेवन कर सकती हैं। इतना ही नहीं दूध में टेस्ट को बरकरार रखने के लिए आप खजूर को दूध में डाल लें।
credit:hindi.khoobsurati.comइस मौसम में गर्म दूध का सेवन करने से हमारे शरीर को पोषण मिलता है। अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं है तो ऐसे में आप इसके साथ एक चम्मच च्यवनप्राश का सेवन भी कर सकती हैं।
credit:hindi.khoobsurati.comऑफिस से घर लौटने पर आप दिन भर का तनाव अपने साथ घर लेकर आती हैं, ऐसे में आप हल्का सा गर्म दूध करके इसका सेवन कर लें। इससे आपके दिनभर का तनाव दूर हो जाएगा।
credit:hindi.khoobsurati.comसर्दियों में खानपान बदलने से पाचन से जुड़ी कई समस्या होने लगती हैं। ऐसे में कब्ज की समस्या सबसे ज्यादा खास है। गर्म दूध हमारे पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर कब्ज की समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो ऐसे में आप ईसबगोल पाउडर को दूध में मिला लें। पेट साफ करने के लिए आप रात के समय दूध का सेवन कर लें,
गर्मा-गर्म दूध पीने के इन फायदों के बारे में जानिए
Reviewed by Admin
on
June 14, 2019
Rating:
No comments: