दुबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब वहां भी चलेगा भारत का ATM कार्ड, मिलेंगी ये सुविधाएं
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पश्चिम एशिया (West asia) का पहला देश बन गया जिसने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की इंडिनय टेक्नोलॉजी को अपनाया है. अब दुबई में काम करने वालों को कई सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं चुकाना होगा.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बाजार में RuPay कार्ड को लॉन्च किया है. इससे डिजिटल भुगतान, और व्यापार तथा पर्यटन में भारत के संबंध और बढेंगे.आपको बता दें कि इससे यहां की बहुत सी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी भारत के डिजिटल भुगतान कार्ड से खरीद की जा सकती है. संयुक्त अरब अमीरात पश्चिम एशिया का पहला देश बन गया जिसने इलेक्ट्रॉनिक भुगतान की इंडिनय टेक्नोलॉजी को अपनाया है. भारत इससे पहले सिंगापुर और भुटान में रुपे कार्ड के चलने को शुरू कर चुका है.
पीएम मोदी ने यहां रुपे कार्ड से एक विशेष खरीदारी कर के यहां के बाजार में इस कार्ड के चलन की शुरुआत की. वह इस खरीदी गयी सामग्री को रविवार को बहरीन में श्रीनाथजी मंदिर में प्रसाद के रूप में चढ़ाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए भारत में RuPay कार्ड को लॉन्च किया था.UAE की कंपनियों ने किया वादा- यूएई में कारोबार कर रहे लुलु समूह, पेट्रोकेम मिडल ईस्ट, एनएमसी हेल्थकेयर और लैंडमार्क समेत 21 प्रमुख कारोबारी समूहों ने रुपे कार्ड को स्वीकार करने का वादा किया. रुपे कार्ड की शुरुआत से पहले मोदी की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने संयुक्त अरब अमीरात के मरक्यूरी पेमेंट्स सर्विसेज के साथ दोनों देशों के भुगतान मंचों के बीच तकनीकी इंटरफेस तैयार करने के समझौते पर हस्ताक्षर किए.दुबई के लोगों को भी मिलेगा फायदा- हर साल यूएई में करीब 30 लाख भारतीय पर्यटक घूमने आते हैं. इस कार्ड की शुरुआत से वह 1,75,000 स्थानों पर रुपे कार्ड से भुगतान कर सकेंगे तथा पांच हजार एटीएम से कैश निकासी भी निकाल सकेंगे. कैश निकालने के लिए उन्हें कोई भी चार्ज नहीं देना होगा. इससे उनका विनिमय खर्च बचेगा.
आइए जानें रुपे कार्ड की खासियत के बारे में...
(1) रुपे एक घरेलू प्लास्टिक कार्ड है जिसे नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने लांच किया है. इसका उद्देश्य यह है कि देश में पेमेंट सिस्टम का एकीकरण किया जा सके.
(2) SBI जैसे बड़े बैंक से लेकर देश के सभी प्रमुख बैंकों ने रुपे डेबिट कार्ड जारी किये हैं. खासतौर पर प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खोले गए सभी खातों के लिए रुपे कार्ड जारी किये गए हैं.
(3) यह दूसरे कार्ड जैसा ही है और सभी भारतीय बैंक, एटीएम, पीओएस टर्मिनल या ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आसानी से चलती हैं.
(4) रुपे कार्ड भी हाई एंड टेक्नोलॉजी चिप इएमवी (यूरो पे, मास्टर कार्ड, वीजा) के साथ आते हैं. खास तौर पर ज्यादा ट्रांजेक्शन के लिए ये चिप काफी महत्वपूर्ण हैं. इसमें कार्डहोल्डर की जानकारी के लिए माइक्रो प्रोसेसर वाले सर्किट लगे होते हैं.
(5) रुपे कार्ड्स में ट्रांजेक्शन कॉस्ट कम होता है और इससे प्रोसेसिंग तेज होती हैं क्योंकि इसकी प्रोसेसिंग देश में ही होती है.
दुबई जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब वहां भी चलेगा भारत का ATM कार्ड, मिलेंगी ये सुविधाएं
Reviewed by Admin
on
August 26, 2019
Rating:
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
Popular
-
Make a unique Happy Diwali Greetings Frame by using your photo. Make a unique Happy Diwali Greetings Frame by using your photo. Diwali o...
-
Gujarat Highcourt Recruitment 2021|Apply Online Court Attendant And Office Attendant & Other Vacancies Gujarat Highcourt Recruitment 2...
-
Primary Health Center, Mujpur Recruitment for Accountant cum Computer Operator Post 2020 Primary Health Center, Mujpur Recruitment for Acc...
No comments: