नई दिल्ली। देश के किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। मोदी सरकार ( Modi Government ) ने किसानों की आमदनी (Farmers' Income) बढ़ाने की कड़ी में किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए बड़ी छूप पर अमल जारी रखने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार किसान ट्रैक्टर योजना (PM Kisan Tractor Yojna) के अन्तर्गत 50 फीसदी सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। यह किसानों के लिए बड़ी राहत की बात है। इस योजना के तहत किसान किसी भी कंपनी का ट्रैक्टर खरीद सकते हैं। ट्रैक्टर खरीदने के लिए कई राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर किसानों को 20 से 50 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध कराती हैं
किसानों को मिलेगी इस बात से मुक्ति
दरअसल, किसानों को खेती-किसानी के काम में कई तरह की मशीनों की जरूरत पड़ती है। इन्हीं में एक ट्रैक्टर भी है। ट्रैक्टर से किसान जुताई, पलेवा, ढुलाई जैसे काम करते हैं। देश में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं जो आर्थिक तंगी के चलते ट्रैक्टर नहीं ले पाते है। ऐसे किसान किराए पर ट्रैक्टर लेकर खेती से जुड़े काम करवाते हैं। किसानों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मदद का हाथ बढ़ाया है और ट्रैक्टर खरीदने पर किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी देने की योजना शुरू की है। अब केंद्र सरकार की इस इस योजना से किसानों को किराए पर ट्रैक्टर लेने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
ट्रैक्टर सब्सिडी योजना का ऐसे उठाएं लाभ
इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास कई दस्तावेजों होना जरूरी है। इन दस्तावेजों में किसान के पास आधार कार्ड, जमीन के कागज, बैंक की डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। इस योजना के तहत किसान किसी भी नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसानों को चाहिए कि ट्रैक्टर खरीदने की योजना बनाने के साथ ये दस्तावेज भी जुटा लें। ताकि उन्हें सब्सिडी का लाभ मिल सके।
Reviewed by Admin
on
August 04, 2021
Rating:

No comments: