Electric Scooter: स्पैनिश कंपनी SEAT ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Mo 50 को लॉन्च किया है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 172KM तक चल सकता है।
Electric Scooter: बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमतों को देखते हुए लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर आकर्षित हो रहे हैं। इसी को देखते हुए ऑटो कंपनियां भी नए-नए फीचर्स के साथ मार्केट में नई गाड़िया पेश कर रही है। इसी कड़ी में स्पैनिश कंपनी SEAT ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसका नाम Mo 50 है। ऐसे में अगर आप भी नए साल पर एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर घर लाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह एक सुहरा अवसर हो सकता है। आइये जानते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में सबकुछ…
सिंगल चार्ज पर देगा 172 km की रेंज
Mo 50 की बैटरी
कंपनी का यह दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर 5.6 kWh की बैटरी और 7.3 kW की मोटर से लैस है। ये लगभग 9.7 bhp पावर की डिलीवरी करती है। SEAT का दावा है कि Mo 50 एक बार चार्ज करने पर 172 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
वहीं, इस शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर में राइडिंग के लिए 3 मोड्स सिटी, स्पोर्ट और ईको मिलते हैं। अंडरपिनिंग के लिए, SEAT Mo 50 पीछे की तरफ प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक और फ्रंट के लिए टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ आता है। इसके दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत (Electric Scooter price)
हांलांकि, कंपनी अपने इस दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है। माना जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में इस स्कूटर की सेल शुरू हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि कंपनी ने अपने इस स्कूटर भारतीय बाजार में नहीं उतारा है। लेकिन जब भी ये भारतीय बाजार में एंट्री करेगा इसका मुकाबला TVS आईक्यूब, बजाज चेतक, ओला S1 और एथर 450X जैसे शानदार इलेक्ट्रिक कार से होगा। अब देखना यह होगा कि भारत में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कब लॉन्च और इसकी कीमत कितनी होगी।
Reviewed by Admin
on
December 29, 2022
Rating:

No comments: