Oben Electric की डिलीवरी शुरू, 187KM की मिलेगी रेंज; कीमत होगी मात्र इतनी


इस नई Electric की डिलीवरी शुरू, 187KM की मिलेगी रेंज; कीमत होगी मात्र इतनी
Oben Rorr Electric Bike: (Oben Electric) - . सबसे पहले बैंगलोर में 25 यूनिट्स की डिलीवरी की गई है. कंपनी ने ग्राहकों को बैंगलोर के जिगानी में स्थित अपनी विनिर्माण फैसिलिटी में बुलाकर बाइक की डिलीवरी दी है. इसकी कीमत 1.5 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. Tork Kratos R's Revolt RV400 is referred to as " ".

ओबेन रोर में सिंगल फुल चार्ज पर 187KM की रेंज देगी. यह 3 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर सकती है. इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है. इसमें 4.4kWh की बैटरी और 8KW के इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया है. इसकी बैटरी को चार्ज होने में 2 घंटे का समय लगता है. कंपनी इसके साथ पहले साल 3 फ्री सर्विस ऑफर कर रही है. 50,000 किमी/3 साल की वारंटी भी मिल रही है, जिसे 5 साल या 75,000 किमी, जो भी पहले हो, तक बढ़ाया जा सकता है.  

कंपनी के मुताबिक, 'ओबेन रोर की बिक्री बढ़ाने वाले प्रमुख कारकों में 150 सीसी पेट्रोल मोटरसाइकिल से बेहतर प्रदर्शन, नए युग का डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं. कुल 21,000 प्री-ऑर्डर के साथ, ईवी मोटरसाइकिल ब्रांड सक्रिय रूप से अपनी विनिर्माण क्षमता का विस्तार कर रहा है. साथ ही हर शहर और राज्य में शोरूम और सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रहा है, जिससे पूरे भारत में अपनी उपस्थिति मजबूत हो रही है.' हालांकि, फिलहाल की हकीकत यह है कि जमीन पर कंपनी की उपस्थिति बहुत अच्छी नहीं है और जिस तेजी के साथ कुछ अन्य दोपहिया ईवी निर्माता कंपनियां ग्राहकों तक पहुंच बना रही हैं, उसमें यह पीछे है.

Oben Electric की डिलीवरी शुरू, 187KM की मिलेगी रेंज; कीमत होगी मात्र इतनी Oben Electric की डिलीवरी शुरू, 187KM की मिलेगी रेंज; कीमत होगी मात्र इतनी Reviewed by Admin on July 14, 2023 Rating: 5

No comments:

Popular

Theme images by Flashworks. Powered by Blogger.